फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधड़ी सड़कों बनाई नहीं, नई सड़कें खोदने से जाम हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था एक महीने से बेपटरी है। सीवर लाइन व पानी पाइप लाइन की खोदाई के नाम पर सड़कों को खोदा गया है। ठेकेदार की लापरवाही ने पूरे नगर को जाम में झोंक दिया है। आधी सड़क पर खोदे गड्ढों के कारण लोगों का निकलना दूभर है। बृहस्पतिवार को लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई शहरवालों के लिए मुसीबत बन गई है। पहले से यातायात के चलते दबाव में रहने वालीं प्रमुख सड़कों पर सीवर लाइन की खोदाई का काम शुरू कराया गया। कुछ जगहों पर काम पूरा कर लिया लेकिन खोदी गई सड़कों का निर्माण नहीं हो सका। उधड़ी सड़कों को बेहतर बनाने के बजाय नई सड़कों पर गड्ढे खोद दिए गए। बच्चों से लेकर बड़े तक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात पुलिस के सिपाही भी जाम लगने से रोक नहीं पा रहे हैं।
----
अंटा चौराहे से निकलना मुश्किल, चार दिन से जूझ रहे लोग
शहर के अंटा चौराहा से निकलना मुश्किल हो रहा है। चौराहे के मोड़ पर बड़ा-सा गड्ढा खोदकर डाल दिया गया है। उसके चंद कदम पर ही दूसरा गड्ढा खोदा गया। इसी के पास में खोदाई के लिए मशीन खड़ी कर दी गईं। इसके चलते आधी सड़क ही निकलने को बची है। बिजलीपुरा रोड, अंजान चौकी रोड से आने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा।
विज्ञापन

----
ठेकेदार की मनमानी से ट्रैफिक प्लान ध्वस्त
अंटा चौराहा समेत कई स्थानों पर खोदे गए गड्ढे को भरवाने का चार दिन के बाद भी ठेकेदार को समय नहीं मिला है। इसके चलते ट्रैफिक प्लान ध्वस्त हो गया। ई-रिक्शा-टेंपो जिधर चाहते हैं, उस रोड पर पहुंच जाते हैं। इसके चलते लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---------
ये हैं जाम वाले प्वाइंट
अंटा चौराहा, केरूगंज चौराहा, लोहारों वाला चौराहा, सैयद पेट्रोल पंप से ईदगाह वाली रोड, घंटाघर के पास वाली रोड, रोडवेज बस अड्डा
-----
- सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को सही कराने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया है। गड्ढे भरने के बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।- एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें