रिश्तेदारी में जा रहे गांव फीलनगर के रामदीन की बोलेरो कार कन्नौज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी एवं चालक की मौत हो गई।
गांव फीलनगर के रहने वाले रामदीन चोटी बनाने का काम करते हैं। मंगलवार को सुबह तड़के वह कन्नौज रिश्तेदारी में जाने को अपनी बोलेरो कार से निकले। कार में उनके साथ पत्नी मीरा देवी के अलावा भतीजी नैनसी भी थी। कार को गांव सैदापुर निवासी मुश्ताक चला रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी कार कन्नौज के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी 40 वर्षीय पत्नी मीरा देवी एवं कार चालक 28 वर्षीय मुश्ताक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामदीन एवं उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह जब इस हादसे की खबर दोनों परिवारों को मिली तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।