कृभको के मैदान में क्रिकेट लीग के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी। संस्था
शाहजहांपुर। कृभको मैदान में शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लीग चल रही है। रविवार को पहला मैच रिजवान स्पोर्टिंग बनाम डायमंड क्लब के बीच खेला गया। 29 रनों से रिजवान स्पोर्टिंग की टीम विजेता रही।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। खिलाड़ी इरफान ने 47, शामित ने 31 रनों का योगदान दिया। डायमंड क्लब के गेंदबाज शिपिन ने तीन, अनुज सक्सेना और सुमित ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी में डायमंड क्लब 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी पंकज ने 37, शिपिन ने 24 रन बनाए।
रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से अनुज गुप्ता और तारीक ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच तारीक को घोषित किया गया। दूसरे मैच में शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब ने इंडियन क्लब को नौ विकेट से पराजित किया। इंडियन क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 61 रन पर ही सिमट गई। खिलाड़ी रिहान ने 19 रन बनाए। शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से प्रशांक, अंशुल और शिवांक ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ दा मैच शिवांक रहे।
अंपायरिंग शोभित और रजत ने की। आयोजक मनोज यादव ने बताया कि अगला मैच 24 अप्रैल बुधवार को स्पोर्ट्स क्लब और क्राउन वाॅरियर्स के मध्य तथा दूसरा मैच इंडियन क्लब और रिजवान स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।