ददरौल स्थित डायट में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक व प्रवक्ता। स
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में चल रहे दो दिवसीय नवाचार मेले का शनिवार को समापन हो गया। इसमें सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने प्रतिभाग कर नवाचार व सर्वोत्तम अभ्यास को प्रदर्शित किया। विजेताओं को डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सम्मानित किया।
प्राथमिक स्तर में पुवायां के प्राथमिक विद्यालय कसभरा की रिया श्रीवास्तव प्रथम, कलान के कंपोजिट विद्यालय जाखिया के आकाश पांडे द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय गांगेपारा के सुभाष चंद्र वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडपुर यारपुर के कुलदीप मिश्रा पहले, ददरौल के कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर की श्रुति शर्मा दूसरे तथा कटरा के कंपोजिट विद्यालय कंधरापुर के गंगासागर तीसरे स्थान पर रहे। डीआईओएस व निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. प्रभात शुक्ला, संजय कुमार, अनिल गंगवार, अतुल कुमार शुक्ला ने नवाचारों का अवलोकन व मूल्यांकन कर विजेता घोषित किए। प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने नवाचारी टीएलएम की सराहना की।
कार्यक्रम के नोडल अमित कुमार बंशवार ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को राज्य स्तर पर प्रतिभा करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र मोहन, संजय सिंह, हरिओम, राहुल गुप्ता, संतोषी गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, अमिता शुक्ला, पल्लवी, रिया श्रीवास्तव, रोली गुप्ता, मुकेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।