फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुदागंज-कटरा मार्ग पर गति अवरोधक न होने से हादसे का खतरा

विज्ञापन
खुदागंज-कटरा मार्ग पर नहीं बने गति अवरोधक। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। खुदागंज-कटरा मार्ग पर गति अवरोधक न बनाए जाने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

खुदागंज के रहने वाले पप्पू सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गति अवरोधक बनाए जाने चाहिए। यहां हर पल खतरे का साया बना रहता है। आलोक सिंह ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में पुलिस वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दिक्कत आती हैं। उन्होंने निर्माण कंपनी से थाने के पास तुरंत गति अवरोधक बनाने की मांग की। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रंजीत यादव ने बताया कि वह निर्माणाधीन कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से बात करेंगे। उन्हें इस समस्या की जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें