शाहजहांपुर। रोजा स्थित रेलवे मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार रात मॉर्निंग क्लब और राइजिंग स्टार बलिया की टीमों के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर मॉर्निंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 10 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार ने आठ ओवर में 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के कप्तान अजय कुमार व खिलाड़ी गोलू ने अच्छा प्रदर्शन किया। मॉर्निंग क्लब के कप्तान ने राइजिंग स्टार के कप्तान को बधाई दी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र झा, डॉ. संजय राय, चंदन कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद