शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रिमझिम ने प्रथम स्थान पाया।
प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी के महान साहित्यकारों के चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, तुलसीदास और कबीरदास सहित प्रमुख साहित्यकारों के चित्र पोस्टर पर उकेरे। हिंदी विभाग की प्रो. रूपांशुमाला, प्रो. दुर्गावती और रीतु मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में रिमझिम ने प्रथम, प्रिया सक्सेना ने द्वितीय व मानसी और गीतांजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद