लापता संजय प्रजापति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज से विगत छह वर्षों से लापता संजय प्रजापति का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उनकी देशभर के कई शहरों में उनकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस अधीक्षक की ओर से उनकी सूचना देने पर 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
संजय पांच अप्रैल वर्ष 2018 से लापता हैं। 24 अप्रैल 2018 को पत्नी प्रतिमा देवी की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2022 में दर्ज गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया। पुलिस ने संजय की तलाश में प्रदेश के कई जिलों समेत गुजरात में भी तलाश कराई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजीव तोमर ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक की ओर से संजय के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है, जो भी व्यक्ति संजय के संबंध में सूचना देता है, उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
-
गठित की जा चुकी एसआईटी
अजीजगंज से विगत छह वर्षों से लापता संजय प्रजापति की तलाश के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। इसमें एसपी सिटी संजय कुमार अध्यक्ष, सीओ बीएस वीर कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया एवं सीओ तिलहर प्रयांक जैन शामिल हैं। एसआईटी भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।