शाहजहांपुर जिले में पचास से अधिक राजकीय कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी रिटायर्ड शिक्षकों के कंधों पर डालने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि जिले में पचास से अधिक राजकीय कॉलेज हैं, जिनमें सात इंटर कॉलेज और शेष हाईस्कूल हैं। इन कॉलेेजों में शिक्षकों का अभाव देखते हुए सरकार ने रिटायर्ड शिक्षकों को फिलहाल जोड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान में सभी कॉलेजाें में 480 पद सृजित हैं और इसके सापेक्ष मात्र 112 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इस तरह 368 शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं हो और वह बीएड डिग्री धारक हों।