डीएम के निरीक्षण अभियान से सबक लेते हुए इन दिनों बीएसए भी पूरी फार्म में हैं। उन्होंने अलग-अलग ब्लाकाें के स्कूलों क निरीक्षण अभियान छेड़ रखा है। शुक्रवार को बीएसए ने भावलखेड़ा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा बेहटी के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मौजीराम 18 मार्च से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहा था। इसलिए मौजीराम की सेवा समाप्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शिक्षिका नूतन निरीक्षण के समय अनुपस्थित थीं, इसलिए उनका मानदेय काटने के निर्देश दिए गए । इसी तरह ददरौल ब्लाक के प्राइमरी स्कूल बेहटी में एक शिक्षिका समय से स्कूल नहीं पहुंची। शिक्षिका को चेतावनी देते हुए भविष्य में समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए। निरीक्षण में किसी भी स्कूल में शौचालय साफ नहीं मिले। बीएसए ने शौचालयों की सफाई कराकर उनमें प्लास्टिक का बाल्टी और मग रखे जाने तथा स्कूल परिसर की भी सफाई कराने के निर्देश दिए।