फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बसों को छोड़ शेष भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल भरकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के चलते शुक्रवार दोपहर से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनाें की आवाजाही पर रोक लगा दी। इस बीच रोडवेज बसों को छोड़कर अन्य वाहनों को नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए शुक्रवार की रात दस बजे से रूट डायवर्जन होना था, लेकिन इसे दोपहर में ही लागू कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार दिन में ही बैरियर लगाकर शाहजहांपुर रोड से सरकारी बसों को छोड़कर सभी तरह के भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक दी। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर रूट डाइवर्जन नहीं है, परंतु याकूबपुर तिराहे के पास इस हाइवे पर भी बैरियर लगाया गया और भारी वाहनों को रोककर एक-एक कर निकाला गया ताकि कांवड़ियों को आने-जाने में परेशानी न हो।

अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना
सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। इसी के चलते समय से पहले रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शाहजहांपुर के बाद फर्रुखाबाद हाईवे पर भी सख्ती बढ़ जाने से आवागमन की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बैरियर के पास शुक्रवार को पूरे दिन वाहनों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें