फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संचारी रोगों से निपटने के लिए 11 विभागों को दी जिम्मेदारी

Sat, 13 Apr 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संचारी रोग और दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत 11 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर के घर-घर जाने के साथ विभिन्न विभाग अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाएंगे। स्वास्थ्य टीमों ने कार्य करना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसके लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं। इस अवधि में लोगों को संचारी रोग और दिमागी बुखार से बचाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाया गया है। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि घर-घर जाने के दौरान सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वेक्टर घनत्व के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इस बीच रोगियों में क्षय मरीजों के उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नगर विकास विभाग को स्वच्छता के उपाय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग व उद्यान विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि संचारी रोगों से निपटने के लिए टीमों ने काम शुरू कर दिया। उन्होंने अपने स्तर से विभागों को पत्राचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें