तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में घोड़ी बाबा मंदिर के पास गलियों में तालाब के पानी से हुए जलभराव की समस्या का निदान नहीं किए जाने से नाराज मोहल्ले वाले शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे नगर पालिका परिषद पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रदर्शन में हिंदू युवा वाहिनी के डॉ. संजीव कुमार, राम गोपाल गुर्जर, सूरज पाल, मंगली सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं। संवाद