शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों की टीम ने कई वर्ष के अथक प्रयास के बाद विकसित हुईं गन्ना की दो नई किस्में को.शा.-17231 और यूपी-14234 बृहस्पतिवार को जारी कर दीं। लखनऊ में गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म स्वीकृति उप समिति की बैठक में यह दोनों किस्में प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए लांच कीं।
इस मौके पर गन्ना आयुक्त ने कहा कि को.शा.-17231 शीघ्र पकने वाली और ज्यादा उपज देने वाली गुणवत्तायुक्त किस्म है जबकि यूपी-14234 ऊसर भूमि पर उपजने वाली ऐसी किस्म है जो ऊसर भूमि में सुधार कर उसे उपजाऊ भी बनाएगी। बैठक में परिषद के निदेशक वीके शुक्ला, संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह, डॉ. आरसी पाठक, विश्वेश कनौजिया, परिषद के प्रसार अधिकारी संजीव कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद