फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल में मिलाई कदमताल

Sat, 25 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में परेड करती महिला सिपाही। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इसमें तीन महिलाओं समेत आठ टोलियां कदम से कदम मिलाकर परेड करेंगी। शुक्रवार को उन्होंने पूर्वाभ्यास गया। इसमें अतिथि के आगमन, झंडारोहण, परेड का निरीक्षण शामिल रहा। विभिन्न टोलियों ने परेड कर अतिथि को सलामी दी। उनके पीछे चीता मोबाइल, आपात सेवा यूपी-112, पीआरवी वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस भी शामिल हुआ। एसपी राजेश एस. ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे रैतिक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। एसपी राजेश एस. ने व्यवस्थाओं को परखकर सराहना की। इस बीच मैदान पर आकर्षक रंगोली भी बनाई जा रही हैं।

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में परेड करती महिला सिपाही। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें