फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2023: शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में बिखेरी अद्भुत छटा

Thu, 26 Jan 2023 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति के तरानों के बीच परेड की गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई भव्य परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरी शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। गुरुवार की सुबह अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति के तरानों के बीच परेड की गई। सुबह साढ़े 9.30 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस की आठ टीमें ने परेड कर सलामी दी। फायर यूनिट, वज्र वाहन, डॉग स्क्वायड टीम भी शामिल रही। इस अवसर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित

तिलहर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए 50 हजार नकद व सम्मान पत्र, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी इंद्रपाल सिंह, आरक्षी जय प्रकाश व संजीव को वर्ष 2020 में गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, वर्ष 2021 में गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह को दिया गया। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से एसपी के पीआरओ निरीक्षक विनोद कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें