फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंबेडकर प्रतिमा पर लिंटर डालने के विवाद में मांगी रिपोर्ट

Wed, 25 Sep 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दो वर्ष पहले टूटा लिंटर डालने के प्रयास को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एसडीएम संजय पांडे और सीओ पंकज पंत ने मंगलवार को दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। मामले में तीन दिन में पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में प्रतिमा स्थापित है। दो वर्ष पूर्व प्रतिमा के ऊपर पड़ा लिंटर जर्जर हो गया था। इस पर लोगों ने सर्वसम्मति से लिंटर खुद ही गिरा दिया था। अब मोहल्ले के लोग फिर से प्रतिमा पर लिंटर डालना चाहते हैं, लेकिन दूसरा पक्ष रास्ता चौड़ा करने की मांग को लेकर प्रतिमा के पास पीछे हटकर लिंटर डालने की बात कह रहा है।
मोहल्ले के मूलचंद, नत्थूलाल, अनिल, राजन, जितेंद्र, जसपाल गौतम, अंकित आदि ने एसडीएम को पत्र देकर मामले से अवगत कराया था। मंगलवार को एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों से थाने में बात की। वार्ता में सहमति नहीं बन पाने पर एसडीएम ने पुलिस से तीन दिन में मौके की जांच कर मोहल्ले के लोगों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच तक मौके पर यथास्थित बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों से वार्ता की गई है। यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया है। पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें