फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बलवीर की मदद के लिए जिला मुख्यालय भेजी रिपोर्ट... बीडीओ का जवाब तलब

Wed, 24 May 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में 23 मई को प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गुटैया गांव में रहने वाले बलवीर सक्सेना को पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ न देने पर एसडीएम ने बीडीओ को नोटिस जारी किया है। इधर, मदद के लिए जिला मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव टाह खुर्द कलां निवासी बलवीर पत्नी, बच्चों के साथ नौ साल से दिउरिया गुटैया में किसान इंटर कॉलेज के सामने रह रहे हैं। बेहद गरीब बलवीर मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय सहित किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। 12 मई को बलवीर की झोंपड़ी में आग लग जाने से अनाज सहित सारा घरेलू सामान जल गया था। परिवार के लोगों के पास सिर्फ पहने हुए कपड़े ही बचे थे। परिवार अब तिरपाल तानकर रह रहा है।
अमर उजाला ने 23 मई के अंक में बलवीर की हालत पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद एसडीएम ने बलवीर को योजना का लाभ न देने पर बीडीओ को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है। इधर, ग्राम पंचायत अधिकारी बलवीर के दो-ढाई वर्ष से ही गांव में रहने की बात कहकर बचाव में लगे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट
बलवीर की झोंपड़ी में आग लगने और परिवार के खुले आसमान के नीचे आ जाने की रिपोर्ट मंगलवार को जिला मुख्यालय भेजी गई है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि बलवीर के घर आग से नुकसान की रिपोर्ट मंगलवार को जिला मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द ही बलवीर को सहायता राशि का चेक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-
बलवीर को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने के मामले में बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बलवीर को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें