फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के धरने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात डॉ. करन गुप्ता के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी पर केस दर्ज कर लिया था। मरीज अंशुल अग्निहोत्री की मां लक्ष्मी देवी के तहरीर पर दूसरे दिन भी पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इससे भड़के विभिन्न संगठनों के युवाओं ने मंगलवार शाम चौक कोतवाली का घेराव कर लिया। जोरदार प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस ने डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अंशुल अग्निहोत्री के सीने में दर्द होने पर रविवार रात 12 बजे उनकी मां लक्ष्मी देवी राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गई थी। सही से उपचार न मिलने पर उन्होंने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि राजकमल ने डॉक्टर को धमकाया। डॉक्टर की तहरीर के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शाम को अंशुल की मां लक्ष्मी देवी की तहरीर पर दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लक्ष्मी देवी का आरोप था कि थाना सदर बाजार के मोहल्ला कटिया टोला निवासी डॉ. करन गुप्ता ने उनसे रिश्वत मांगी। उन्होंने दो हजार रुपये जबरन छीन लिए।
डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज होने पर देरी से नाराज राजकमल के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाओं ने सोमवार शाम पांच बजे कोतवाली का घेराव कर लिया। थाने के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। लंबा जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह युवाओं को शांत किया। युवाओं ने कोतवाली परिसर के अंदर खूब हंगामा किया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं से वार्ता की। आश्वस्त किया कि तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सचिन शुक्ला, आकाश सैनी, मोहित अवस्थी, अंशुल त्रिवेदी, शिवम, आशीष शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

तहरीर आने के बाद डॉ.करन के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 387, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 व 13 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें