फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फायरिंग और मारपीट में पांच हमलावरों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन को लेकर रंजिश मानने लगे थे आरोपी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। रुपयों के लेनदेन में रंजिश मानने पर चीनी मिल कॉलोनी में रहने वाले मिलकर्मी विजेंद्र के पुत्र आशीष शर्मा पर फायर करने और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
चीनी मिल कर्मचारी विजेंद्र के पुत्र आशीष शर्मा ने मोहल्ला बहादुरगंज निवासी दीपक चंदेल, दातागंज निवासी शिवा शंखधार, सितारगंज निवासी सोहेल हुसैन, कुंवरगंज निवासी राज और सिंह कॉलोनी निवासी हर्षित पांडे के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसने आरोपी शिवा शंखधार को 40 हजार रुपये 15 दिन के लिए उधार दिलवाए थे। बमुश्किल किसी तरह छह माह में रुपया वापस हुए। इसी बात से शिवा और उसके दोस्त रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन

आशीष ने आरोप लगाया कि 28 जून को आरोपियों ने आवास पर आकर उसके ऊपर फायर किए, जिससे वह बाल-बाल बच गया। रिपोर्ट दर्ज कराने जाने के दौरान बाईपास चौराहे पर हमलावरों ने उसे घेर लिया। हर्षित पांडे ने लोहे की रॉड से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें