फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवाजपुर में विवाद के बाद दोनों ओर के आठ लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव नवाजपुर के भगवानशरण गिरि ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को नामजद और कई अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से भी पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


भगवानशरण गिरि ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को वह खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही वीर बहादुर सिंह, रजनीश सिंह, सतेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोगों ने जान से मार डालने की नीयत से लाठी, डंडों और बांका से प्रहार कर दिया। आरोपियों ने उनकी गर्दन में अंगौछा डालकर जान से मारने की नीयत से खींचना शुरू कर दिया। इस बीच पीछे से कोई गाड़ी आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

उधर, दूसरे पक्ष से रजनीश सिंह ने भगवानशरण, जसवंत, रामसनेही, विजय गिरि, अनुज के खिलाफ हत्या का प्रयास, पिटाई कर घायल करने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें