फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे पर लकड़ी चोरी की रिपोर्ट

सार

उन्होंने देखा कि रास्ते में दायीं तरफ पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की दुकानों के सामने खड़ा आम का पेड़ उखाड़कर जगह समतल कर दी गई है। पूछताछ पर पता चला कि बुधवार रात किसी समय पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे सचिन वर्मा ने मजदूरों की सहायता से जेसीबी से पेड़ उखाड़ दिया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोही (शाहजहांपुर)। सपा नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिन वर्मा व अज्ञात श्रमिकों के खिलाफ आम का पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के तिलहर रेंज के वन दरोगा अमर सिंह की तहरीर पर कार्रवाई कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

अमर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न पौने बारह बजे वह निगोही से बीसलपुर की ओर से पतराजपुर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि रास्ते में दायीं तरफ पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की दुकानों के सामने खड़ा आम का पेड़ उखाड़कर जगह समतल कर दी गई है। पूछताछ पर पता चला कि बुधवार रात किसी समय पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे सचिन वर्मा ने मजदूरों की सहायता से जेसीबी से पेड़ उखाड़ दिया है। दुकानों से बाधा हटाने के उद्देश्य से बिना अनुमति के पेड़ को हटाकर लकड़ी गायब कर दी गई। करीब 20 हजार रुपये का सरकारी नुकसान पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सचिन वर्मा व अज्ञात मजदूरों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के अंतर्गत धारा 29 व 33 और आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रकरण में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिन वर्मा ने बताया कि बुधवार पूरी रात बारिश होती रही। वह रात भर निगोही स्थित अपने आवास में थे। पेड़ चोरी के संबंध में जानकारी नहीं है। अभी एफआईआर दर्ज किए जाने की भी जानकारी नहीं है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें