पुवायां। गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी अच्छन खां ने ई-रिक्शा चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अच्छन खां ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को उनके बड़े भाई इब्बन खां पैदल गांव नवाबपुर गंगा की बाजार जा रहे थे। पीलीभीत के गांव करनापुर निवासी राजीव ने ई-रिक्शा को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए इब्बन खां को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल भाई को पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले जाया गया। डॉक्टर ने इब्बन खां को बरेली रेफर कर दिया। वहां से इब्बन खां को निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। इलाज के कारण वह थाने नहीं आ सके। पुलिस ने राजीव पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद