तिलहर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी जगत राम सैनी (50) की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मृतक के बेटे अमन सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता फुटकर कपड़ा व्यापारी थे। तीन मई को पिता कपड़ा खरीदने के लिए शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद