पुवायां। गांव सदापुर निवासी अक्षय ने चचेरे भाई को गंभीर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अक्षय ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की रात नौ बजे उनके चचेरे भाई वेदप्रकाश का पड़ोस के राजपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। राजपाल ने लाठी और धारदार हथियार से प्रहार कर वेदप्रकाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर उन्होंने अन्य लोगों के साथ वेदप्रकाश को बमुश्किल बचाया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और वेदप्रकाश को पुवायां सीएचसी भिजवाया। उपचार के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद