फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सार

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने जियो कंपनी के एरिया हेड और जेसीएम के खिलाफ सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।एक अधिवक्ता ने पालिका पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने जियो कंपनी के एरिया हेड और जेसीएम के खिलाफ सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला कुमारगंज स्थित जिओ ऑफिस के जेसीएम मनीष सारस्वत और रिलायंस जिओ के एरिया हेड यशवर्धन तोमर ने नगर पालिका की बिना अनुमति उमा टॉकीज से बहादुरगंज मार्ग पर केबल डालने के लिए अवैध रूप से सड़क खोदवाकर जलकल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। एक अधिवक्ता ने पालिका पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर ज्ञापन दिया था। इससे नगर पालिका की छवि खराब हुई है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें