फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोपी कर्मचारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिपरौला स्थित संप्रेक्षण गृह बालक में विधिक साक्षरता शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी से किशोर द्वारा पेड़ से बांधकर मारपीट की शिकायत करने के मामले में जांच शुरू हो गई। शुक्रवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने टीम के साथ संप्रेक्षण गृह में जाकर बयान दर्ज किए। इस दौरान आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुड्डू वर्मा का तबादला बाल सुधार गृह कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हक हमारा है कार्यक्रम का आयोजन संप्रेक्षण गृह में किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने किशोरों से संवाद किया तो एक किशोर ने पेड़ से बांधकर पीटने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक की फटकार लगाई, साथ ही डीपीओ से फोन पर वार्ता कर जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीपीओ गौरव मिश्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम दोपहर में संप्रेक्षण गृह पहुंची। टीम ने बच्चों के बयान दर्ज किए, साथ ही रसोई घर का जायजा लिया। किशोरों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने के साथ शिकायत करने वाले किशोर से भी पूछताछ की। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुड्डू वर्मा का तबादला कर दिया। उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। डीपीओ के साथ प्रभारी अध्यक्ष सुधीर कुमार, बाल सुधार गृह के अधीक्षक नेमसरन, बाल कल्याण समिति के सदस्य रामऔतार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें