फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना की कमियों को 31 मार्च तक हर हाल में दूर करें : वित्त मंत्री

Sat, 08 Mar 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गांव में जाकर जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गांवों में जाकर शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत जिले में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लेने के निर्देश् दिए। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, उप्र जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजशेखर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण किया। हथौड़िया, जपनापुर, उदयापुर, तियुलक, पैना बुजुर्ग, पैना खुर्द एवं दौलतपुर गांव पेयजल योजनाओं का गहनता से देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर खोदी गई सड़क को ठीक न करने की ग्रामीणों ने शिकायत की। इस पर वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई। वित्त मंत्री ने अधिकारियों और फर्म के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पेयजल योजनाओं में मिलीं खामियों को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाए। मानक के अनुरूप पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार किया जाए। इसका फिर से निरीक्षण किया जाएगा। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारी, अनुबंधित संस्था एनसीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें