फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों का अवशेष भुगतान करने के निर्देश

Fri, 24 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम पुष्पा सिंह ने यूपीएसएस के अधिकारियों को राइस मिलों का अवशेष भुगतान 30 जून तक करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को हुई जिला उद्योग बंधु समिति एवं कानून व्यवस्था तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम के संज्ञान में यह प्रकरण लाया गया।  राइस मिल मालिकों ने जिलाधिकारी को बताया कि यूपीएसएस के अधिकारी धान सूखन पर देय छूट लाभ देने में आनाकानी कर रहे हैं। बैठक में मौजूद यूपीएसएस के प्रतिनिधि ने वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एफसीआई द्वारा अवशेष भुगतान नहीं मिलने के कारण राइस मिलों को पेमेंट करने में बाधा पड़ रही है। इस पर डीएम ने एफसीआई के अफसरों को यूपीएसएस की देनदारी जल्द चुकता करने के निर्देश दिए। पिछली बैठक की तरह इस बार भी हथौड़ा चौराहे से अहमदपुर रेती तक स्ट्रीट लाइट की मांग उठने पर डीएम ने विनियमित क्षेत्र के अभियंताओं को नगरपालिका परिषद से इस्टीमेट लेकर यह काम जल्द कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जमौर औद्योगिक आस्थान में खाली पड़े प्लाट्स का आवंटन निरस्त कराने और रोजा में वाहनों के आए दिन जाम से प्रदूषण की रोकथाम के लिए वन विभाग के अफसरों को एनएचएआई से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 11 से 15 जुलाई तक रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाआें को रोजगार के अवसर अवश्य दें। जमौर बिजली फीडर से बेहतर बिजली सप्लाई की मांग पर डीएम को एक्सईएन अशोक सुंदरम ने बताया कि जमौर उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर आठ एमवीए की जा रही है। इससे पूर्व, उद्योग उपायुक्त रमेश चंद्रा ने गत बैठक की कार्यवाही का बिंदुवार विवरण दिया। बैठक में डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उद्यमी रामचंद्र सिंघल, विश्व मित्र तलवाड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें