शहर के मोहल्ला झंडा कलां में बड़े पीर के आस्तान-ए-आलिया पर बुधवार को दिन भर अकीदतमंद उमड़े। इस मौके पर फातेहा भी हुई।
इससे पहले, फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। लंगर के बाद इशा की नमाज और मीलाद हुई। इस मौके पर सज्जादानशीन सय्यद मोहम्मद सलीम मियां ने सभी की कामयाबी और खुशहाली की दुआ की। दिन ढले लोगों ने चिरागां किया।