फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइबिल सिखाती है दया प्रेम भाव: पास्टर सुरेंद्र

Wed, 28 Jan 2015 12:21 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित कार्यक्रम में पास्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाइबिल दया और प्रेम  का भाव सिखाती है। मनुष्य को जीवन के अंतिम दिनों में प्रभु में लीन रहना चाहिए ताकि उसको सद्गति मिले। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति स्वार्थ के वशीभूत होकर प्रभु को ही छोड़ने लगा है, जो उसके दुख का कारण बना है।सोमवार को धार्मिक सभा के समापन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने गीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक सभा को लखनऊ से आए पास्टर रोहित सिंह और स्थानीय चर्च के पास्टर पीएच लाल ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मोनिका सिंह, प्रीति जेम्स, आकांक्षा लारेंस, ऐश्वर्या सिंह, महिमा सिंह, कल्पना ने पेश किया। कार्यक्रम में इनिड हैंसन, आईरिन, प्रिया, एडविन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें