नए साल के पहले बृहस्पतिवार को कटियाटोला के राधाकृष्ण मंदिर में साईं आशीर्वाद एवं भोग कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर संजीव लक्खा ने जरा हाथ पकड़ लो साईं-दुनिया में हमारा कोई नहीं, चंद्र मोहन ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजनों के माध्यम से साईं बाबा का गुणगान किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मुन्ना पांडेय, शरद राही, अशोक गुप्ता, श्रीकृष्ण सक्सेना आदि का योगदान रहा।