फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से मिली राहत, आज भी झमाझम के आसार

Thu, 29 Aug 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बारिश में बच्चे के साथ जाता बाइक सवार। संवाद  
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से छाए काले बादल बरसे तो मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सामान्य से अधिक 20 से 25 किमी की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे तक सामान्य से तेज हवा चलेगी और बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें