फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुबह बूंदाबांदी से राहत, फिर तेज धूप-गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में गर्मी के बाद सुबह हवा चलने के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिली। बाद में फिर से मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकल आई। इससे गर्मी बढ़ गई। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। आसमान साफ होने से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के बाद सुबह मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री और अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम साफ होने की वजह से शुक्रवार तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें