फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मृतकों के परिजनों ने कहा- मिले न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद लखीमपुर के पसगवां में सीओ की गाड़ी की टक्कर से दम तोड़ने वाले बाइक सवार रामौतार तथा जय जयराम के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हादसे से दोनों परिवारों के लोगों के आगे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। मृतक के मौसेरे भाई रामू के मुताबिक, रामौतार और जय जयराम पल्सर बाइक से आ रहे थे। पसगवां में सामने से आ रही सीओ की गाड़ी को कई हार्न दिए, लेकिन उनके वाहन चालक ने नहीं सुना। इसके बाद हादसा हो गया। हादसे में रामौतार की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि जय जयराम गंभीर घायल हो गए। उन्हें शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें