फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम 17-49-52

विज्ञापन
जलालाबाद में पुरस्कार के साथ विजेता छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। शोएब अली व रेखा देवी को चैंपियन घोषित किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

रितिका गुप्ता, पल्लवी शर्मा व मुस्कान सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। क्रीड़ा सचिव डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ व्यक्तित्व विकास भी करते हैं। प्राचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेताओं में बीए द्वितीय वर्ष के शोएब अली व बीए प्रथम वर्ष की रेखा देवी को चैंपियन घोषित किया गया।
अन्य विजेता प्रतिभागियों में मोहित कुमार मौर्य, विकास, सुमित यादव, सुनील कुमार, जाहिद, अजय प्रताप सिंह, अमन सिंह, शिवांशु सिंह, अंशिका पाल, निशा, श्रद्धा श्रीवास्तव, सोनाली, करीना, श्वेता पांडे, पायल सिंह, नैना देवी, मोहिनी देवी, साक्षी वर्मा एवं सरिता देवी शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि खेल शरीर को चुस्त-दुरस्त एवं निरोग बनाता है। आयोजक डॉ. अवधेश कुमार रहे। डॉ. श्रीकृष्ण, डॉ. अरविंद कुमार, दिनेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें