शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अब परास्नातक कक्षाओं में भी प्रवेश के लिए पंजीकरण होने लगे हैं। यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी।
जीएफ कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रो. सुहेल अख्तर नकवी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश चल रहे हैं। परास्नातक कक्षाओं के लिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण एमजेपी रुहेलखंड की वेबसाइट पर जाकर करवाया जा सकता है। इसके बाद कॉलेज में आवेदन पत्र जमा कर प्रवेश लिया जा सकेगा। बताया कि कॉलेज में एमए की 760 तथा एमएससी की 180 सीटें उपलब्ध हैं। इन पर प्रवेश लिए जाएंगे। इनके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तहत एमएसडब्ल्यू और पीजीडीसीए भी किया जा सकता है। इनकी सीटें क्रमश: 40 व 30 हैं।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल के अनुसार, परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। कॉलेज में एमए की 380, एमएससी केमिस्ट्री की 30 तथा एमकॉम 60 सीटों पर प्रवेश होंगे। बताया कि एमए अर्थशास्त्र की 60, अंग्रेजी की 160 और समाजशास्त्र की 160 सीटें है।