फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चहारदीवारी के पुनर्निर्माण की खुशी में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
खुदागंज के श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में उप​स्थित श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। रामलीला मैदान की चहारदीवारी के पुनर्निर्माण की खुशी में मंगलवार को लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मैदान पर ही दोपहर दो बजे पाठ प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजक प्रवीण मिश्रा उर्फ संजू मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गुरुपाल सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, कृष्ण कुमार सक्सेना, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें