फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेरे मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करा दो...घर में पुलिस भेज दो

Sat, 20 Apr 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट चुनाव कंट्रोल रूम में लोगों की ​शिकायत सुनता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में ऐसी शिकायतें भी आ रहीं हैं, जिनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। कोई मोबाइल नंबर में रिचार्ज करा देने की बात कह रहा है तो कोई झगड़ा होने पर पुलिस भेजने की गुहार लगा रहा है। इन शिकायतों से कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर अब तक 32 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। हेल्पलाइन नंबर 1950 पर अब तक 56 शिकायतें आ चुकी हैं। इनका भी निस्तारण किया जा चुका है। कंट्रोल रूम के प्रभारी एडीएम न्यायिक राशिद अली ने बताया कि शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। अनर्गल बात करने वालों को समझाया जाता है।
-
1.32 करोड़ से अधिक शराब और मादक पदार्थ जब्त
-लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में अब तक करीब एक करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक कीमत की शराब और मादक पदार्थों को जब्त किया गया है। सचल दस्ते लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। एफएसटी ने अभी तक 26 हजार लीटर शराब बरामद की है। इसकी कीमत 68 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं चार किलोग्राम मादक पदार्थों को बरामद किया गया है। इसकी कीमत 64 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 14.65 लाख रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें