फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली से पहले मिला सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र... खुशी से खिले चेहरे

Fri, 25 Oct 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नवनियुक्त ग्राम पंचायत अ​धिकारी जयप्रकाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायती राज विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। इसमें जनपद के लिए चयनित 41 ग्राम पंचायत अधिकारी एवं दो ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ डॉ. अपराजिता ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। दिवाली से पहले 43 युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नियुक्ति होने के बाद अच्छा काम करना है। बोले कि ईश्वर से डरिये। उसके व अपने अंतर्मन के प्रति जवाबदेह रहिए।
कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीडीओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत अधिकारी बनीं राखी
अल्हागंज निवासी राखी देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में परीक्षा रद्द कर दी गई। 2023 में दोबारा परीक्षा हुई। इसके बाद साक्षात्कार हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हो गया। बहुत खुश हैं, पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगी।


पंकज भी बने अधिकारी

निगोही निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह इस समय भारतीय रेलवे में सीनियर सीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद के लिए परीक्षा दी थी जिसमें पास होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है।



ईमानदारी से करूंगी काम
तिलहर निवासी शीतल सिंह ने बताया कि चयन में पारदर्शिता बरती गई। नियुक्ति पत्र मिलने पर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। माता-पिता की दुआओं से यह सफलता मिली है। अब अपने पद पर रहकर पूरी ईमानदारी से कार्य करना है।
-
पहले लेखपाल, अब ग्राम पंचायत अधिकारी बने जयप्रकाश
लखीमपुर खीरी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वो वर्तमान में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। अब उनकी नियुक्ति ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हो गई है। पंचायती राज विभाग में नौकरी करके अपनी सेवाएं देंगे।

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें