फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइवा मिस इंडिया बनने के बाद आज खुटार स्थित घर आएंगी आरबी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। छोटे कस्बे खुटार के किसान परिवार की बेटी आरबी संघर्ष के बूते आइवा मिस इंडिया का खिताब पाने में सफल रही हैं। फिलहाल पंजाब में रहकर संगीत शिक्षा ले रही रंजीत कौर उर्फ आरबी नई पहचान पाने के बाद रविवार को पहली बार अपने घर खुटार आ रही हैं। कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। खालसा फेडरेशन सहित कई संगठन इसकी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई की इनोवेटिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (आइवा) और अमर सिने प्रोडक्शन की ओर से कैंसर जागरुकता को समर्पित मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को मुंबई में किया गया था। प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब मूल रूप से खुटार निवासी और वर्तमान में पंजाब के जालंधर शहर में रह रही रंजीत कौर उर्फ रानी बुमराह (आरबी) ने जीता था। मणिपुर की अलीशा फर्स्ट रनर अप और उप्र की रुचि शर्मा सेकेंड रनर अप रहीं।
खुटार में जन्मी आरबी ने कानपुर विवि से एमकॉम किया है। वह अपनी संगीत शिक्षा के लिए जालंधर में रह रही हैं। उनके पिता अमरीक सिंह, गृहणी मां गुरमीत कौर और एक भाई अभी खुटार में ही रहते हैं। अमरीक सिंह किसान नेता भी हैं। आरबी के दो भाई दुबई में हैं। उनकी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि आरबी ने अगस्त में आइवा मिस पंजाब प्रतियोगिता जीतकर मिस इंडिया कंपटीशन में भाग लिया और विजेता रहीं। आरबी का सपना फेमिना और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीतना, सशक्त गायिका बनना और कैंसर मरीजों के लिए काम करना है। मोंटी चहल से संगीत और अरुण खत्री से डांस सीख रहीं आरबी ने मिस इंडिया का ताज जीतकर छोटे शहरों में रहने वाली लड़कियों के लिए एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें