शाजाहंपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में चयनित टेबल टेनिस के खिला
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में हुई।
स्कूल के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय व प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। अंडर-19 बालिका वर्ग में काम्या पाल, अनुकृति शुक्ला, आकांक्षा, अनुष्का प्रजापति का चयन हुआ। इस मौके पर सचिव कैप्टन रामकुमार, रत्नेश शुक्ला, रवि प्रभा जौहरी, अर्चना सक्सेना, प्रभा जौहरी, मंजरी यादव, भावना, सीमा, प्रज्ञा सिंह, मनीष दुबे आभा, ऋतु अरोरा आदि मौजूद रहीं। संवाद