फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरनीबाग में रावण दहन आज, मेला स्थल तक वाहन ले जाने पर पाबंदी

सार

खिरनीबाग रामलीला मेले में बुधवार को रावण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा।संकुचित जगह होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।पुलिस ने वीर अब्दुल हमीद चौराहे से ओसीएफ मैदान की तरफ प्रत्येक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मेले में बुधवार को रावण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने जाम से बचाने के लिए पांच प्वाइंट तय कर दिए हैं, जहां पुलिस तैनात कर किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

नगर के प्राचीनतम रामलीला में हर साल रावण दहन के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। संकुचित जगह होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने खिरनीबाग रामलीला में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया। एसपी के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज, एसपी कार्यालय, खिरनीबाग धर्मशाला, बिस्मिल पार्क और इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास बैरियर लगाया जाएगा। यहां पर पुलिस को तैनात कर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जाम से लोगों को बचाने के लिए खाका तैयार कर लिया। यातायात पुलिस व सिविल पुलिस को भी जिम्मेदारी संभालेगी।
इन रास्तों से निकलें
अंटा चौराहे से आने वाले लोग जेल के पीछे वाली सड़क से होकर बहादुरगंज तिराहे होते हुए निकल सकते हैं।
लोदीपुर जाने वाले लोग बिजली निगम के एसई कार्यालय के पास पुलिया के किनारे वाली गली से पूर्व एमएलसी के पंप के सामने निकलेंगे।
ओसीएफ मेले में जाने के लिए इन रास्तों पर वाहन ले जाने पर पाबंदी
ओसीएफ रामलीला में बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने वीर अब्दुल हमीद चौराहे से ओसीएफ मैदान की तरफ प्रत्येक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। ओसीएफ मंदिर तिराहा से मेला मैदान, मंदिर तिराहे से ओसीएफ मार्केट के बीच ओसीएफ आवासीय परिसर से आने वाले दोनों मार्गों से मेला मैदान तक हर वाहन को प्रतिबंधित कर दिया। इसी तरह एनसीसी दफ्तर के सामने तिराहे से ओसीएफ मैदान की तरफ आने वाले रोड के माध्य से ओसीएफ मैदान की तरफ वाहनों के आने पर पाबंदी है। डाकघर चौराहे से आगे का सफर भी नहीं कर सकते हैं। ग्वालटोली चौराहे से ओसीएफ मैदान की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रूट पर ई-रिक्शों को ले जाना मना
त्रिमूर्ति कवि तिराहा (टाउन हाल) से दुर्गा होटल की तरफ ई-रिक्शा का आवागमन बंद कर दिया गया।
पीडब्ल्यूडी तिराहा से डिपो तिराहे की तरफ ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा।
डोमिनोज तिराहा से डिपो तिराहा की तरफ ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें