फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक विकेट से जीती राशिद फतेहगंज की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में राशिद फतेहगंज की टीम ने रेहान फरीदपुर की टीम को एक विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेहान फरीदपुर की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। टीम की ओर से इरफान ने सर्वाधिक 39 रनों, जबकि इमरान ने 22 रनों का योगदान दिया। 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राशिद फतेहगंज की टीम ने आखिरी समय तक चले संघर्ष के बाद 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 113 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अर्जुन ने 32 और इस्लाम ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें