खुटार। बीमारी ठीक करने के नाम पर मां-बेटी से दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव औरंगाबाद निवासी सगीर खान ने उसके बीमार पति पर भूत प्रेत का साया बताते हुए ठीक कर देने की बात कही थी। नौ फरवरी की रात सगीर अपने साथी जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर निवासी इदरीश को लेकर उसके घर पहुंचा। दोनों ने उसके पति और तीन बच्चों को कमरे में बंद कर महिला और उसकी 12 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सगीर खान और इदरीश के खिलाफ धारा 376 डी, 506, एसटीएससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को सगीर खान को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद