शाहजहांपुर/कांट। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। तीन माह की गर्भवती होने पर आरोपियों ने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश की जा रही है।
किशोरी के भाई ने बताया कि मोनू व राना ने मिलकर उनकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया था। तीन माह की गर्भवती होने पर आरोपियों ने किसी को बताने पर बहन को जान से मारने की धमकी दी। घटना पुरानी होने के चलते पुलिस ने आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू को मिलकिया नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका दूसरा साथी शादीशुदा है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी गई है। किशोरी के बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
-
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। कलान थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अवधेश निवासी ग्राम मदनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे ग्राम पिलुआ मिलकिया तिराहे के पास बने यात्री शेड से पकड़ा है। संवाद