शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दिव्यांग युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजनों ने आरोपी को पीट दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तिलहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार की पांच साल की बच्ची को शुक्रवार दोपहर दिव्यांग राजकुमार फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर पिता तलाशता हुआ मौके पर पहुंचा तो बेटी को रोता देखकर सन्न रह गया। घटना की जानकारी होने उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की।
ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग
पहले इस मामले में समझौते की कोशिश की गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां की ओर से राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। स्थिति सामान्य है।