फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिव्यांग युवक ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को परिजनों ने पीटा

Sun, 02 Jul 2023 02:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दिव्यांग युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजनों ने आरोपी को पीट दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तिलहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार की पांच साल की बच्ची को शुक्रवार दोपहर दिव्यांग राजकुमार फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर पिता तलाशता हुआ मौके पर पहुंचा तो बेटी को रोता देखकर सन्न रह गया। घटना की जानकारी होने उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इस मामले में समझौते की कोशिश की गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां की ओर से राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें