फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद असलहा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में दो पक्षों की मारपीट के दौरान एक पक्ष को असलहे लेकर दौड़ाया गया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट लिख ली।
विज्ञापन

अजीजगंज निवासी अशोक कुमार मंगलवार को घर के बाहर ठेला लगा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनकी पड़ोस में रहने वाले भाई विनोद कुमार उर्फ पप्पू से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विनोद और उसके बेटे विशाल एवं शिवम ने अशोक को लातों-घूंसों से जमकर पीट दिया। शिवम घर से असलहा (पौनिया) निकाल लाया और अशोक के ऊपर तान दी। पीड़ित जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
अशोक अपने पुत्र सूरज के साथ तहरीर देने पुलिस चौकी अजीजगंज गए। आरोप है कि यहां अजीजगंज चौकी प्रभारी ने सुबह से लेकर शाम तक पीड़ित को चौकी पर बैठाए रखा। कोई भी कार्रवाई नहीं की। देर रात मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने चौक पुलिस की जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने अशोक की तरफ से विनोद, विशाल एवं शिवम के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया। तीनों की रात में ही गिरफ्तारी की गई। शिवम के कब्जे से पौनिया भी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली बृजेश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फूटा चौकी इंचार्ज को लेकर गुस्सा
अशोक कुमार पर नाजायज असलाह तानने एवं दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी अजीजगंज संतोष सिंह पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि आए दिन असलहे लहराने और फायरिंग की वारदात हो रही हैं। एक हिस्ट्रीशीटर फायरिंग की तीन घटनाएं कर चुका है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें