फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दस अक्तूबर से जलालाबाद में शुरू होगी रामलीला

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर में रामलीला 10 अक्तूबर से शुरू होगी। भगवान श्री परशुराम रामलीला मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 15 दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में 12 अक्तूबर को भगवान शिव बरात व 16 अक्तूबर को राम बरात की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन होगा। 25 अक्तूबर को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 अक्तूबर की रात्रि में परशुराम मंदिर प्रांगण में भगवान राम-सीता का विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। मेलास्थल पर बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक झूलों के अलावा विभिन्न तरह के खिलौने मौजूद रहेंगे। 17 अक्तूबर से मेले में वृंदावन के कलाकार रासलीला की प्रस्तुति देंगे। लखनऊ की आर्केस्ट्रा पार्टी रामलीला मैदान पर पांच दिन तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक में गोपाल द्विवेदी, विनोद चंद्र शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, रामू अग्निहोत्री, विजय पांडेय, गांधी मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, टीटू भारद्वाज व शानू अग्निहोत्री आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें